यूटी पुलिस में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट की पोस्ट पर तैनात महिला अफसर को अपने साथ घूमने जाने के लिए प्रपोज करने पर डीएसपी एसपीएस सौंधी के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। उन्हें यूटी पुलिस की सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी ने दोषी करार दे दिया है।
अब डीजीपी संजय बेनीवाल ने डीएसपी सौंधी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए एडवाइजर परिमल राय को लिखा है। जल्द ही एडवाइजर इस पर एक्शन लेंगे। चर्चा है कि डीएसपी सौंधी को सस्पेंड किया जा सकता है या फिर उनका स्टेट रैंक वापस भी वापस लिया जा सकता है।
यह पहला मामला है, जिसमें यूटी प्रशासन की किसी सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी ने किसी अफसर को जांच में दोषी करार दिया है। एसपीएस सौंधी इस समय डीएसपी ट्रैफिक के पद पर तैनात हैं। महिला अफसर ने आरोप लगाया था कि डीएसपी सौंधी जब होमगार्ड में तैनात थे तो एक दिन अपने ऑफिस में बुलाया और कहा कि उसके साथ उनके जीरकपुर के घर पर जाना है।
इस पर महिला ने मना कर दिया। लेकिन जब वह घर जा रही थी तो बीच रास्ते डीएसपी सौंधी ने उन्हें कहा कि उनकी प्रपोजल का क्या बना? इस पर महिला अफसर ने विरोध किया और अफसरों को शिकायत की। आरोप है कि जब डीएसपी सौंधी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने होमगार्ड के रजिस्टर में टेम्परिंग कर महिला अफसर के खिलाफ ही एक रिपोर्ट दर्ज कर दी। इसमें लिखा कि महिला अफसर ने उनसे अभद्र व्यवहार किया है।
कमेटी ने जांच में आरोप सही पाए : महिला की शिकायत की जांच हुई तो डीजीपी ने इसकी जांच का जिम्मा डीएसपी अंजिथा चेपल्या की अगुआई में बनी सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी को दिया। कमेटी में कंज्यूमर कोर्ट की रिटायर्ड चेयरपर्सन, इंस्पेक्टर रीना और कुलबीर कौर को भी शामिल किया गया। इन्होंने जांच की तो सामने आया कि महिला अफसर के लगाए गए आरोप सही हैं।
महिला अफसर की जो रिपोर्ट डीएसपी सौंधी ने लिखी, वह भी टैंपर हैं। इस रिपोर्ट की कोई काॅपी कभी पुलिस हेडक्वार्टर में पहुंची ही नहीं और न ही कभी उस रिपोर्ट पर डायरी नंबर लगा। इस पर कमेटी ने साैंधी को दोषी करार दे दिया। चूंकि मामला डीएसपी से जुड़ा है और एक्शन सिर्फ एडवाइलर ले सकते हैं, इसलिए डीजीपी संजय बेनीवाल ने मामले में सख्त एक्शन लेने के लिए फाइल एडवाइजर के पास भेज दी है।
झूठ ज्यादा दिन नहीं चलेगा, कमेटी की साजिश बेनकाब करूंगा : कमेटी की अध्यक्ष पर डीएसपी एसपीएस सौंधी ने आरोप लगाया है कि सारी रिपोर्ट साजिश के तहत बनाई गई है। इस केस में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी थी, लेकिन बाद में फंसाने के लिए दोबारा चुपचाप इंक्वायरी खोल दी गई। पिछले सारे डॉक्यूमेंट इंक्वायरी कमेटी ने खुर्द-बुर्द कर दिए। कागजातों को टेंपर कर दिया और उसके बाद इंक्वायरी में उन्हें दोषी करार दिया।
सौंधी के मुताबिक आपसी खुन्नस निकालने के लिए एेसा किया गया है और वे इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। सारी साजिश को बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि बेवजह महिला को उकसाकर आरोप लगवाए गए हैं। महिला ने सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप भी नहीं लगाया, बावजूद इसके सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी को इसकी जांच सौंपी गई। इंक्वायरी पहले दिन से ही उन्हें फंसाने के लिए खोली गई थी।
Subscribe to:
Comments (Atom)
美国民主党总统竞选人拜登获全部前对手支持
美国民主党总统竞选人乔·拜登15日获得 4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛交集合 罕...
-
दुष्यंत चौटाला को बीते वर्ष इंडि यन नेशनल लोकदल (इनेलो) से बाहर किया गया था और इसके बाद अपने पिता अजय चौटाला के नेतृत्व में उन्होंने जननायक ...
-
全球每年产生的城市生活固体垃圾达20亿吨。 如果把这个数字形象化,可以填满80万个奥林匹克标准游泳池。 20亿吨固体垃圾分摊到全球每个人头上,平均每人每天要制造0.74公斤垃圾。 垃圾排行 这么平均垃圾显然是不公平的。根据世界银行的统计,只占世界人口16%高收入国家人口...
-
لم تكن علاقتي بالمطبخ استثنائية عندما ك نت أعيش في الوطن (سوريا)؛ كحال معظم الفتيات ال عربيات دخلت المطبخ في سن مبكرة تيمناً بأمي وجدتي، أما...